फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, सड़क दुर्घटना में मुकदमा दर्ज

Sun, 26 Nov 2023 05:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक बाइक द्वारा गोंडा से घर लौट रहा था। गोंडा-गोरई मार्ग स्थित भ्यामल खेड़ा मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने परिवार के लोगों को दुर्घटना की सूचना दी, तो वे तत्काल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विगत 23 नवंबर को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से युवक घायल हो गया। सड़क दुर्घटना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में गोंडा के गांव पाइन्दापुर निवासी लोकेश कुमार पुत्र शीशपाल सिंह ने कहा कि 23 नवंबर की रात्रि करीब साढे़ आठ बजे उसका 26 वर्षीय भाई देवेन्द्र कुमार बाइक द्वारा गोंडा से घर लौट रहा था। गोंडा-गोरई मार्ग स्थित भ्यामल खेड़ा मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


राहगीरों ने परिवार के लोगों को दुर्घटना की सूचना दी, तो वे तत्काल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें