कार को डालचंद्र नाम के व्यक्ति ने ओला एप के माध्यम से संजय कॉलोनी फरीदाबाद से मसूदाबाद अलीगढ़ के लिए बुक कराया था। रास्ते में गौमत चौराहा के बाद एक किलो मीटर लंबी वाहनों की कतार देखकर उन लोगों ने कार यूटर्न लेने को कहा। दो किलोमीटर पीछे मानपुर गांव के पास संगिल रोड पर चालक से कार लूटकर फरार हो गए थे।
कोतवाली पुलिस ने गत 29 अक्तूबर को अलीगढ़-पलवल मार्ग पर लूटी गई कार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार को ओला एप पर फरीदाबाद से अलीगढ़ के लिए बुक कर लाए थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी खेड़िया बुजुर्ग व सुखवीर उर्फ कलुआ पुत्र रामदत्त सिंह निवासी कोथर कला थाना पोरसा जनपद मुरैना मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन्हें 25 नवंबर को शिवाला नहर पटरी से गिरफ्तार किया। 29 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे अलीगढ़-पलवल रोड़ पर गांव मानपुर के पास कार लूट ली गई थी।
इस संबंध में हरियाणा के जनपद हिसार 610 ए पीर वाली हासी शहर निवासी चालक सतवीर ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार को डालचंद्र नाम के व्यक्ति ने ओला एप के माध्यम से संजय कॉलोनी फरीदाबाद से मसूदाबाद अलीगढ़ के लिए बुक कराया था।
विज्ञापन
रास्ते में गौमत चौराहा के बाद एक किलो मीटर लंबी वाहनों की कतार देखकर उन लोगों ने कार यूटर्न लेने को कहा। दो किलोमीटर पीछे मानपुर गांव के पास संगिल रोड पर चालक से कार लूटकर फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि लूट की कार व अवैध तमंचा कारतूस बरामद हुए है। दोनों आरोपियों कोगिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया है।