फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद में गांव ककरारा निवासी मनोज कुमार सुबह अपनी पत्नी श्रुति व बेटा के साथ कार में गांव से किसी रिश्तेदार के घर अलीगढ़ स्थित प्रेम नगर कालोनी जा रहे थे। सवारी बैठाने के चक्कर में पिकअप लोडर चालक ने अचानक ब्रेक लगा लिए। जिससे पीछे चल रही कार की पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार दंपत्ति व मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
अलीगढ़ जनपद के अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित सिकंद्राराऊ-अकराबाद बॉर्डर पर 18 फरवरी को एक पिकअप लोडर से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें सवार दंपत्ति के साथ उनका एक मासूम बच्चा गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे पीआरर्वी कर्मियों ने घटनास्थल पर एकत्रित भीड़ के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां से डाक्टरों ने तीनों घायलों की हालत गंभीर बताते हुए अलीगढ़ के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के गांव ककरारा निवासी मनोज कुमार पुत्र किशन यादव सुबह अपनी पत्नी श्रुति व बेटा के साथ कार में गांव से किसी रिश्तेदार के घर अलीगढ़ स्थित प्रेम नगर कालोनी जा रहे थे। सुबह करीब दस बजे जैसे ही उनकी कार थाना अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड के निकट गांव दुवागढ के पास पहुंची, तभी सामने चल रही पिकअप गाड़ी के चालक ने सवारी बैठाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा लिए। जिससे पीछे चल रही कार की पिकअप से भिड़ंत हो गई।
हादसे में कार सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दंपत्ति व मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही तमाम राहगीर व स्थानीय लोगों ने मौके पर कार में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। हादसे की सूचना पर पीआरर्वी 724 के कर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अकराबाद सीएचसी भेजा गया। जहां डाक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।