तीन बुग्गी चालक भैंसा बुग्गी में चारा भरकर अलीगढ़ बेचने गए थे। चारा बेचकर रात तीन बजे तीनों अपनी-अपनी बुग्गी लेकर गांव लौट रहे थे। गांव खेड़ा नरायन सिंह में अज्ञात वाहन तीनों को रौंदते हुए निकल गया। इससे बुग्गी चालक विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।
24 मार्च की रात करीब तीन बजे जीटी रोड पर गांव खेड़ा नरायन सिंह के पास तेज रफ्तार वाहन तीन भैंसा बुग्गियों को रौंदते हुए निकल गया। इससे एक बुग्गी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तथा दो बुग्गी चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव केलनपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र शंकर पाल, राजेंद्र पुत्र सूरज पाल और मुनेश कुमार पुत्र विजय सिंह 23 मार्च की रात अपनी-अपनी भैंसा बुग्गी में चारा भरकर अलीगढ़ बेचने गए थे। चारा बेचकर 24 मार्च रात तीन बजे तीनों अपनी-अपनी बुग्गी लेकर गांव लौट रहे थे। गांव खेड़ा नरायन सिंह में अज्ञात वाहन तीनों को रौंदते हुए निकल गया। इससे 48 वर्षीय विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दोनों बुग्गी चालक हादसे में घायल हो गए। विनोद अपने पीछे पत्नी कलावती सहित तीन बच्चों संजय, अंकित और डॉली को रोता छोड़ गए हैं। थाना पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।