फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क पर फिसली बाइक, युवक की हुई मौत

Sun, 24 Mar 2024 10:49 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। पनेठी के निकट दुर्गा माता मंदिर के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई। इससे पीछे बैठे विनोद उछलकर दूर गिरे और घायल हो गए। हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

23 मार्च की शाम करीब चार बजे अलहदादपुर गांव के निकट एक बाइक सड़क पर फिसलते हुए पलट गई। इससे बाइक चला रहा युवक सिर के बल सड़क पर गिरने के साथ ही बाइक के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी घायल हुआ है।

विज्ञापन


भोजपुर गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू पुत्र सूरजपाल सिंह शाम करीब चार बजे पनेठी से अपने दोस्त विनोद के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। पनेठी के निकट दुर्गा माता मंदिर के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई। इससे पीछे बैठे विनोद उछलकर दूर गिरे और घायल हो गए। वहीं सड़क पर फिसलते हुए बाइक के नीचे ही दब गए। राहगीर और घायल दोस्त जब तक उनके पास पहुंचे मौत हो चुकी थी।

गांव निवासी जीवन सिंह ने बताया कि सोनू अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। कुछ समय पहले पत्नी का निधन हो गया था। दो बेटे और एक बेटी है। उनकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें