बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध वंदना की गई। गौतम बुद्ध की शिक्षाओं का आत्मसात किया गया। इस मौके पर शहर में निकली शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने मन मोह लिया। बुद्ध के डोले पर पुष्प वर्षा की गई।
दि बुद्धिष्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया ने बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई। गई। डॉ. आंबेडकर पार्क में गौतम बुद्ध की प्रतिमा व डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए । राष्ट्रीय संगठक/उप्र प्रभारी जय सिंह सुमन बौद्ध ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाई। उन्होंने पंचशील ध्वज दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में तथागत बुद्ध का डोला, डॉ. आंबेडकर की झांकियों के साथ अन्य झांकियां भी शामिल थीं। शोभायात्रा डॉ. आंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर कठपुला बस स्टैंड, दुबे का पड़ाव, नौरंगाबाद, छावनी आंबेडकर कॉलोनी, डोरी नगर होते हुए आदर्श बुद्ध विहार नगला मानसिंह पर पहुंच कर धम्म सभा में परिवर्तित हो गई। हजारों की संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे हाथों में पंचशील ध्वज लेकर चल रहे थे। सोसाइटी के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह ने अध्यक्षता की। संचालन प्रदेश कार्यालय सचिव साहब सिंह बौद्ध ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक इंद्रजीत गौतम, मंडल उपाध्यक्ष शीला सिंह बौद्ध, जिला सचिव उर्मिला बौद्ध, मनीष कुमारी बौद्ध, प्रदेश संगठक कांती प्रसाद, मंडल अध्यक्ष मेघ सिंह, महाराज सिंह, सुशील गौतम आदि मौजूद रहे। उधर, धम्मभूमि फाउंडेशन की ओर से बुद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा मनाई। रामवीर सिंह ने अपनी माता की स्मृति में 300 वर्ग गज जमीन बुद्ध विहार के निर्माण के लिए दान दी। यहां अलंकार बुद्ध, राजाराव फौजी, सुशील गौतम, सत्यवीर सिंह, डीपी सिंह आदि मौजूद रहे। भारतीय माली (सैनी) समाज उत्थान एवं विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी की अध्यक्षता में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। सांगवान फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सांगवान की अध्यक्षता में सांगवान वर्ल्ड, सांगवान सिटी में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। मिठाई बांटी गई। यहां चौ. देवेंद्र सिंह, मनोज राघव, अनुज तोमर, सुभाष जादौन, अमरपाल सिंह, शैलेंद्र कुमार, करन कुमार, हेड मिस्ट्रेस निशा सिंह, ज्योति शर्मा, गार्गी, आरके पांडेय, भागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
कारागार : बुद्ध का संदेश मानवता के लिए मार्गदर्शन : पीके सिंह
जिला कारागार में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। बुद्ध के चित्र के समक्ष जेल कर्मियों व बंदियों ने मोमबत्ती लेकर उनकी शिक्षाओं को आत्मसात किया। प्रभारी वरिष्ठ जेल अधीक्षक/जेलर पीके सिंह ने कहा कि बुद्ध का सत्य, अहिंसा, करुणा, मैत्री, प्रेम, विश्वशांति एवं बंधुत्व का संदेश मानवता के लिए मार्गदर्शन किया है।