फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL: बदरंग हो गया बीएसएनएल भवन, अव्यवस्थाओं की भरमार, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Tue, 20 Aug 2024 04:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लाल डिग्गी स्थित बीएसएनएल के मुख्य कार्यालय में का हाल बेहाल है। ग्राहकों को न तो बैठने की जगह मिलती है, न पीने का पानी। परिसर में झाड़ियां उग आई हैं। जगह-जगह ईंट-पत्थर पड़े हैं। शौचालय भी जर्जर हो गया है। भवन की दीवारों और सीढि़यों पर पीक के निशान हैं। स्टोर रूम कंडम हो चुका है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ का बीएसएनएल कार्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जनपद में पिछले माह बीएसएनएल से तकरीबन 35000 नए ग्राहक जुड़े हैं। इंटरनेट प्लान सस्ता होने की वजह से रोजाना ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। इसके बावजूद लाल डिग्गी स्थित बीएसएनएल के मुख्य कार्यालय में अव्यवस्थाओं की भरमार है। इसकी इमारत भी बदरंग हो गई है। पिछले कुछ दिनों से लाल डिग्गी स्थित बीएसएनएल के मुख्य कार्यालय में चहल-पहल फिर से शुरू हो गई है, लेकिन बीएसएनएल का भवन सुविधाओं से महरूम होता जा रहा है।

विज्ञापन


यहां आने वाले ग्राहकों को न तो बैठने की जगह मिलती है, न पीने का पानी। परिसर में झाड़ियां उग आई हैं। जगह-जगह ईंट-पत्थर पड़े हैं। शौचालय भी जर्जर हो गया है। भवन की दीवारों और सीढि़यों पर पीक के निशान हैं। स्टोर रूम कंडम हो चुका है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय से भवन की मरम्मत नहीं हुई है। डीजीएम से वार्ता कर सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जल्द काम कराया जाएगा। शौचालय की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही परिसर की सफाई कराई जाएगी।- सुभाष चंद्र, महाप्रबंधक, बीएसएनएल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें