फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: महिला को प्रेमी के साथ स्कूटी पर जाते देखा, रोक कर दोनों को सरेराह पीटा, लोग बनाने लगे वीडियो

Tue, 16 Jul 2024 10:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला कुछ समय पहले महिला घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। 16 जुलाई की दोपहर परिजनों ने उसे बेसवां चौराहे पर प्रेमी सहित स्कूटी पर जाते देख लिया। इस पर दोनों को रोककर सरेराह दोनों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सरेराह प्रेमी-प्रेमिका की पिटाई - फोटो : वीडियो ग्रैब्
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

16 जुलाई की दोपहर बेसवां चौराहे पर कुछ लोगों ने परिवार की महिला को अपने प्रेमी के साथ स्कूटी पर जाते देख लिया। इस पर दोनों को रोककर सरेराह पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


तोछीगढ़ चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला कुछ समय पहले महिला घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। 16 जुलाई की दोपहर परिजनों ने उसे बेसवां चौराहे पर प्रेमी सहित स्कूटी पर जाते देख लिया। इस पर दोनों को रोककर सरेराह दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच कुछ लोग मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। 

महिला के परिजन युवक पर बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगा रहे थे। कोतवाल देवेंद्र सिंह के अनुसार घटना संज्ञान में आई है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें