फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, लगाया आरोप, वादे से मुकर गई सरकार

Mon, 26 Feb 2024 11:35 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने गोंडा-खैर मार्ग पर ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों ने सरकार पर आरोप लगाया। किसान नेता बोले कि किसान सड़क पर उतरता है, तो अपनी मांग मनवाकर ही हटता है। किसान कोई खैरात नहीं मांग रहे हैं। मोदी सरकार ने दो वर्ष पूर्व एमएसपी पर लिखित गारंटी देने का वादा किया था। अब वादे से सरकार मुकर गई है। 
विज्ञापन
गोंडा-खैर मार्ग पर ट्रैक्टर मार्च निकालते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान संगठनों के आह्वान पर 26 फरवरी को भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष कैप्टन हरपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोंडा-खैर मार्ग पर ट्रैक्टर मार्च निकाला। कैप्टन हरपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अत्याचार कर रही है।

विज्ञापन


किसान सड़क पर उतरता है तो अपनी मांग मनवाकर ही हटता है। किसान कोई खैरात नहीं मांग रहे हैं। मोदी सरकार ने दो वर्ष पूर्व एमएसपी पर लिखित गारंटी देने का वादा किया था। अब वादे से सरकार मुकर गई है। इसे स्वीकार नहीं करेगी। टोडर सिंह, मनोज कुमार, बाजीलाल, अशोक कुमार, कन्हैयालाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें