फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जलाली में ईओ की नियुक्ति नहीं, वेतन को तरसे कर्मचारी

Mon, 26 Feb 2024 11:30 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जलाली नगर पंचायत कार्यालय में ईओ के पद पर तैनात ईओ का ट्रांसफर होने के 27 दिन बाद भी शासन स्तर से किसी ईओ की तैनाती नहीं की गई है। इसके कारण नगर पंचायत कर्मियों को इस महीने वेतन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन




31 जनवरी को शासनस्तर से कौड़ियागंज के अधिशासी अधिकारी रजनीश शर्मा का तबादला बदायूं जनपद की नगर पंचायत उसाबा कर दिया गया। रजनीश शर्मा के पास जलाली नगर पंचायत का भी चार्ज था। इस दौरान उन पर हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में शिकायत भी की गई थी।




वहीं हरदुआगंज नगर पंचायत में कार्यरत रहीं ईओ सुचेता अरोड़ा का तबादला आगरा की किरावली नगर पंचायत में कर दिया गया है। इससे पूर्व 31 जनवरी को उनका तबादला कासगंज जनपद के सहावर कस्बे में किया गया था, जिसके 25 दिन बाद शासन से नया आदेश आगरा के किरावली कस्बे का कर दिया गया। चेयरमैन राजेश यादव ने उन्हें सोमवार की दोपहर रिलीव कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें