भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने गोंडा-खैर मार्ग पर ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों ने सरकार पर आरोप लगाया। किसान नेता बोले कि किसान सड़क पर उतरता है, तो अपनी मांग मनवाकर ही हटता है। किसान कोई खैरात नहीं मांग रहे हैं। मोदी सरकार ने दो वर्ष पूर्व एमएसपी पर लिखित गारंटी देने का वादा किया था। अब वादे से सरकार मुकर गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
किसान संगठनों के आह्वान पर 26 फरवरी को भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष कैप्टन हरपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोंडा-खैर मार्ग पर ट्रैक्टर मार्च निकाला। कैप्टन हरपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अत्याचार कर रही है।
विज्ञापन
किसान सड़क पर उतरता है तो अपनी मांग मनवाकर ही हटता है। किसान कोई खैरात नहीं मांग रहे हैं। मोदी सरकार ने दो वर्ष पूर्व एमएसपी पर लिखित गारंटी देने का वादा किया था। अब वादे से सरकार मुकर गई है। इसे स्वीकार नहीं करेगी। टोडर सिंह, मनोज कुमार, बाजीलाल, अशोक कुमार, कन्हैयालाल मौजूद रहे।