जहरीली शराब कांड में शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में शराब माफिया भाजपा नेता रविंद्र उर्फ रिंकू पाठक की 16.60 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। इससे पहले भी रिंकू पाठक की कुछ संपत्ति जब्त हो चुकी है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार गैंगस्टर में संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सासनीगेट लोधी विहार के रविंद्र पाठक के खिलाफ अवैध शराब कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति जब्त की गई है। जिसके तहत पंजाब नेशनल बैंक शाखा महेंद्र नगर में 638 रुपये, स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा में 16,58,573 रुपये व बैंक आफ बड़ौदा सासनीगेट में जमा धनराशि 1714 रुपये सीज करा दिए गए हैं। रिंकू के खिलाफ क्वार्सी में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में यह कार्रवाई की गई है।