फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की शहादत का जश्न मना रही भाजपा : बिजेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ सपा नेता चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा है कि योगी सरकार दिल्ली में तीन सौ किसानों की शहादत का जश्न मना रही है। पीएम मोदी और सीएम योगी को किसानों की इस दुर्दशा पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। दुनिया के सभी देशों में भारत के किसान आंदोलन का समर्थन और तीन नये कृषि कानूनों का विरोध हो रहा है तो पीएम मोदी ने अभी तक किसानों की मौत पर खेद क्यों नहीं व्यक्त किया।
विज्ञापन

मैरिस रोड पर पत्रकारों से रूबरू हुए पूर्व सांसद ने कहा है कि एक मात्र साथा चीनी मिल को अपग्रेड नहीं किया जा सका है। स्व. राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि को एक भी रुपये का बजट नहीं मिला। डिफेंस कोरिडोर में एक ईंट नहीं रखी गई। शहर से लेकर देहात तक सड़कें बदहाल हैं। स्मार्ट सिटी में दोपहर बाद तक कूड़े का उठान नहीं हो रहा। सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल है। किसानों को फसलों का लागत मूल्य तक नहीं मिल रहा है। आलम ये है कि चार साल के जश्न में सांसद सतीश गौतम अधिकारियों पर दादागिरी कर रहे हैं। उनसे बदसलूकी करते हैं। भाजपा नेता तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं। ये उचित नहीं है। ऐसे में योगी सरकार का चार साल का जश्न मनाना जनता के साथ उपहास है। जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें