फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : चौकियां बनाकर की जाएगी परिंदों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण के अगले ही दिन जिला प्रशासन ने बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पशुपालन विभाग में इसके लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है। सभी एसडीएम को बाहर से खरीद कर लाए जा रहे परिंदों की निगरानी के लिए चौकी बना कर जांच पड़ताल कराने का निर्देश जारी हो गया है। पशुपालन विभाग और पुलिस की मदद से एसडीएम ऐसे परिंदों पर नजर रखेंगे, जो बाहर से लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में एवियन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) रोग पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. बीपी सिंह ने बताया कि अभी तक जनपद में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी जन स्वास्थ्य के मद्देनजर विभाग द्वारा हाई अलर्ट जारी कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
डीएम ने कहा कि एवियन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) बीमारी से निपटने के लिए टास्क फोर्स के अधिकारी समन्वय स्थापित कर निगरानी एवं जागरूकता अभियान में सहयोग करें। सिंचाई विभाग शेखा झील में आने वाले प्रवासी पक्षियों पर विशेष निगरानी रखे। सभी एसडीएम जिले के बाहर से खरीद कर लाए जा रहे पक्षियों की निगरानी चौकी बनाकर करें। इसमें संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पुलिस का सहयोग लिया जाए। बीमारी के भ्रामक प्रचार को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त कदम उठाए। लोक निर्माण विभाग बर्ड फ्लू बीमारी फैलने की स्थिति में पक्षियों के मार कर दफनाने के लिए गड्ढे खोदने की व्यवस्था करेगा। नगर निगम/स्थायी निकायों/पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को आबादी के क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग में बना कंट्रोल रूम
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बीपी सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू पक्षियों में होने वाला विषाणु जनित रोग है, जो सामान्यत: पक्षियों को ही संक्रमित करता है। कभी-कभी असामान्य परिस्थितियों में मनुष्य भी प्रभावित हो जाते हैं। मुर्गा-मुर्गी/पक्षियों में ज्वर आना, कलंगी एवं पैरों का नीला हो जाना, आंख तथा गर्दन के निचले हिस्से में सूजन, हरे व लाल रंग के दस्त होना, पंखों का बिखर जाना प्रमुख लक्षण हैं, जिससे कोई भी इस बीमारी को पहचान सकता है। संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से दूसरे पक्षियों एवं मनुष्यों में इस बीमारी के फैलने की संभावना रहती है। पशु चिकित्सालय अलीगढ़ पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। डा. रमेश चंद्र, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (मोबाइल नंबर - 9412582274) को कंट्रोल रूम प्रभारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें