फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन व माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा ने कक्षा एक से आठ तक विद्यालयों को खोले जाने की मांग को लेकर कोल विधायक अनिल पाराशर व स्नातक एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बिना पढ़ाई बच्चों को प्रमोट न करें, क्योंकि पढ़ाई उनके समझ में नहीं आएगी, विद्यालय को जल्द से जल्द खोलने, विद्यालय के व्यावसायिक बिजली के बिलों को घरेलू बिलों में परिवर्तित करने, नगर निगम के हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, ड्रेनेज कर को समाप्त करने, लॉकडाउन में बंद रहे विद्यालयों को आर्थिक सहायता देने की मांगें शामिल हैं।
महासभा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, एचएन अग्रवाल, इसरार अली, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा, मंत्री जयपाल सिंह, सीताराम शर्मा, योगेश सारस्वत, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें