गांव काका वेगपुर निवासी एक व्यक्ति में कासगंज से लौटते वक्त किसरौली के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अचेत हालत में उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोिषत कर दिया।
काका वेगपुर निवासी 52 वर्षीय गिरीशचंद्र पुत्र वीरी सिंह कासगंज से एक जन्मदिन समारोह से वापस लौट रहे थे। रास्ते में हाईवे स्थित किसरौली के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से गंभीर हालत में परिजन उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोपहर को शव का अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने अपने पीछे तीन बेटे-तीन बेटियों को रोते हुए छोड़ा है।