फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आयुष चिकित्सक की भर्ती पत्रावली इकाई से गुम, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पर तैनात एक आयुष चिकित्सक की पत्रावली गुम हो गई है। इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से की गई है।
विज्ञापन


अधिवक्ता शिवकुमार का कहना है कि उन्होंने आयुष चिकित्सक की नियुक्ति के संबंध में सात फरवरी को सूचना मांगी थी। मुख्यचिकित्साधिकारी कार्यालय ने सूचना देने से मना कर दिया। इसकी शिकायत राज्य सूचना आयोग को की गई, जिसपर आयोग ने 27 जून को 15 दिन के अंदर सूचना उपलब्ध कराने के लिए कहा था। इसमें विलंब होने पर18 अगस्तको स्पष्टीकरण के साथ आयोग में उपस्थित होने के लिए कहा था। इसके बाद जनसूचना अधिकारी ने जवाब भेजा,जिसमें लिखा है कि संबंधित अभिलेख जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

शिवकुमार ने आरोप लगाया कि पत्रावली को गुम कर दिया गया है। उन्होंने नियुक्ति में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की है। सीएमओ डॉक्टर नीरज त्यागी का कहना है कि नियुक्ति शासन से होती है।यहां नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं है, इसका प्रमाणीकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें