फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: तेज गति वाहन से टकराई बाइक, हुई मौत, तीन महीने बाद थी शादी, परिवार में छाया मातम

Tue, 08 Oct 2024 04:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक की गांव में एक युवती से शादी तय हो गई थी। उसकी लगभग तीन माह बाद शादी थी। शादी से पहले ही युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिसकी वजह से दोनों परिवारों में मातम छा गया है।
विज्ञापन
मृतक गजनवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होनी को यही मंजूर था। युवक की शादी तय हो गई थी और तीन महीने बाद घर में खुशियों का आगमन होना था। अतरौली से अपने गांव बाइक से लौटते समय छर्रा-अतरौली मार्ग पर भुड़िया के निकट वाहन से टकराकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा, जहां से चिकित्सकों ने अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।                             

विज्ञापन


छर्रा थाना के गांव धनसारी निवासी 25 वर्षीय गजनवी पुत्र कमाल मियां राज मिस्त्री का कार्य करता था। वह बाइक से 7 अक्टूबर को मोटरसाईकिल का सामान लेने अतरौली गया था। उसकी देर शाम वापिस आते समय छर्रा-अतरौली मार्ग स्थित गांव भुडिया के निकट सामने से आ रहे तेज गति के वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। वहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे माता-पिता, एक भाई और एक बहन को रोता-बिलखता छोड़ गया। 
विज्ञापन


तीन माह बाद होनी थी शादी 
परिजनों के अनुसार युवक की गांव में एक युवती से शादी तय हो गई थी। उसकी लगभग तीन माह बाद शादी थी। शादी से पहले ही युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिसकी वजह से दोनों परिवारों में मातम छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें