फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: होम्योपैथिक कॉलेज में नहीं शिकायत पेटिका, छात्रा के आरोप पर प्रवक्ता बोले-जानबूझकर फंसाया जा रहा

Sun, 23 Mar 2025 06:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बीएचएमएस की छात्रा ने प्रवक्ता अमरीश कुमार के खिलाफ शिकायत की। छात्रा की लिखित शिकायत पर जांच कमेटी बना दी गई। जांच आख्या डीएम को सौंपी गई। आख्या शासन को भेजी गई। शासन ने प्रथम दृष्टया में प्रवक्ता को दोषी मानकर उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में बीएचएमएस में अलग-अलग बैच में 300 से ज्यादा छात्राएं पढ़ रही हैं, लेकिन शिकायत पेटिका नदारद है। ऐसे में अगर कोई छात्रा किसी के बारे में कोई शिकायत करना चाहती है, तो कहां और कैसे करें।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीएचएमएस की छात्रा ने तीन फरवरी को प्रवक्ता अमरीश कुमार के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद प्रवक्ता ने माफी मांग ली। फिर चार फरवरी को छात्रा की लिखित शिकायत पर जांच कमेटी बना दी गई। जांच आख्या डीएम को सौंपी गई। आख्या शासन को भेजी गई। शासन ने प्रथम दृष्टया में प्रवक्ता को दोषी मानकर उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

आरोपी प्रवक्ता अमरीश कुमार का कहना है कि उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है। इसलिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच होनी चाहिए। तीन फरवरी को छात्रा के साथ चार अन्य छात्र भी मौजूद थे। इधर, छात्रा के पिता ने कहा कि इस मामले में वह आगे की कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि आरोपी प्रवक्ता को निलंबित किया जा चुका है। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राम आशीष यादव ने कहा कि इस तरह की पहली शिकायत आई है। एंटी रैगिंग और लैंगिक उत्पीड़न कमेटी बनी है। शिकायत पेटिका भी लगवाई जाएगी।

विज्ञापन

कॉलेज के गेट पर खड़े रहते हैं मनचले, करते हैं पीछा

हाथरस और छेरत होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रकरण से छात्राओं में आक्रोश है। छात्राओं का कहना है कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कुछ छात्राओं ने बताया कि कॉलेज के सामने असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। वे लड़कियों का पीछा करते हैं। इससे कई बार असहज स्थिति का भी सामना करना पड़ता है।

बोली छात्राएं
छुटटी के बाद कॉलेज के गेट पर कुछ मनचले खड़े होते हैं। लड़कियों को परेशान करते हैं। उनका पीछा करते हैं। जिससे कभी-कभी लड़की बहुत डर जाती है।- प्रियंका
लड़कियों के साधारण फोटो को भद्दे व अश्लील फोटो से गलत फोटो बना देते हैं। बाद में लड़कियों को ब्लैकमेल करते हैं। जिससे लड़कियों में मानसिक तनाव बढ़ जाता है। - मनप्रीत
कॉलेज व स्कूल जाते समय ऑटो वाले भी बहुत गंदी नजरों से देखते हैं। जिससे देख बहुत ही डर लग जाता है। - माही
लड़कियों को बहुत ही हिम्मत से काम लेना चाहिए। अपने माता-पिता व दोस्त को अपनी बात जरूर बतानी चाहिए। जिससे वो आपको समझें और साथ दें। - जिया शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें