फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः डेंगू से बीईओ के बेटे की मौत, शिक्षा विभाग में शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अखिलेश कुमार के इकलौते पुत्र यश कुमार (9 वर्ष) का डेंगू से बृहस्पतिवार को निधन हो जाने से बेसिक शिक्षा विभाग शोक में डूब गया है। शिक्षक, अधिकारी, शिक्षामित्र व अन्य कर्मचारियों ने मथुरा स्थित आवास पहुंचकर परिवार से शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि यश डेंगू से पीड़ित था। पहले मथुरा में इलाज चला, वहां लाभ न मिलने पर आगरा ले जाया गया। यहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो बृहस्पतिवार को नोएडा के किसी बड़े अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में एंबुलेंस खराब होने से अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हुई। इस दौरान यश ने दम तोड़ दिया। आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, उर्दू शिक्षक एसोसिएशन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी, शिक्षक व चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इस मौके पर मुकेश कुमार सिंह, सुनील शर्मा, राजेंद्र शास्त्री, अनिल चौधरी, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें