फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रिपोर्ट लिखाने पर थाने के बाहर बुजुर्ग को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर बाहर आए बुजुर्ग को कार सवार लोगों ने टप्पल थाने के गेट पर पीटकर घायल कर दिया। घटना सीसी टीवी कैमरों में भी कैद हो गई।
विज्ञापन

गांव खंडेहा निवासी उदल सिंह (62) ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार सुबह उसके भतीजे नरेन्द्र उर्फ सूरज व उसकी पत्नी ने मारपीट की। वह शाम को रिपोर्ट लिखवाने के बाद थाने के बाहर चाय की दुकान पर बैठा हुआ हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान थाने के बाहर भतीजे की पत्नी प्रियंका का भाई सुन्दर सिह मालान निवासी तकीपुर अपने चार-पांच साथियों के साथ बिना नंबर की कार से आया, उसने आते ही गाली-गलौच कर उसे पीटा, बाद में कुछ लोगों ने उसे बचाया। घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर, पीड़ित का मेडिकल कराकर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें