फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पथवारी मंदिर के पुनर्निर्माण पर स्टे, कार्य रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कुमरपुर में प्राचीन पथवारी मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को दोपहर हंगामे जैसे हालात बन गए। कोर्ट से स्टे आदेश मिलने के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया तो ग्रामीण विरोध में उतर आए। बाद में प्रधान और तहसील प्रशासन ने लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

गांव के पूरन सिंह ने डीएम, एसडीएम और सीओ को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि कुछ ग्रामीण उनके खेत की भूमि पर अवैध रूप से मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। शिकायत पर एसडीएम शिशिर कुमार सिंह, सीओ वरुण कुमार सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में यह पाया गया कि मंदिर पुराना है, किंतु शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर भूमि विवादित है।



इसी बीच शिकायतकर्ता पूरन सिंह ने सीजेएम कोर्ट खैर में वाद दायर किया, जिस पर गाटा संख्या 29 ए व 29 बी की भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर स्टे आदेश दे दिया गया। आदेश की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल पिंकी चौधरी ने बुधवार दोपहर लगभग एक बजे पुलिस बल के साथ पहुंचकर निर्माणाधीन मंदिर परिसर पर कोर्ट का स्टे चस्पा कर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के हटते ही सैकड़ों ग्रामीण पुरुष व महिलाएं एकत्र हो गए और मंदिर निर्माण फिर से शुरू कर दिया। सूचना पर दोबारा कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो महिलाओं ने विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना था कि- मंदिर सैकड़ों वर्षों से हमारी आस्था का केंद्र है, मात्र एक व्यक्ति की शिकायत पर इसे नहीं रोका जा सकता। तनाव की स्थिति को देख मौके पर पहुंचे तहसीलदार अवनीश कुमार व ग्राम प्रधान पप्पू सिंह ने ग्रामीणों को समझाया कि कोर्ट का आदेश सर्वोपरि है, उसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता। ग्राम प्रधान के समझाने पर ग्रामीण शांत हो गए और मंदिर का कार्य रोक दिया गया। कोतवाली प्रभारी दुष्यंत तिवारी ने बताया कि प्रधान व ग्रामीणों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में है। विवादित भूमि पर कोई निर्माण नहीं किया जाएगा। आगामी आदेश तक मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण रूप से स्थगित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें