फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मुद्दा : प्रतिद्वंद्विता में बरौली का विकास...पर साथा चीनी मिल का न हो सका उद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले विकास की बात के क्रम में आज हम चर्चा कर रहे हैं जिले की दूसरी सबसे चर्चित सीट बरौली की। कहने को सियासी प्रतिद्वंद्विता में इस सीट पर सड़क, बिजली, पानी जैसे मुद्दों पर काम हुआ है। मगर, कुछ ज्वलंत मुद्दे ऐसे हैं, जिन पर किसी स्तर पर सार्थक प्रयास होते नहीं दिखे। खुद लोग इन मुद्दों पर अक्सर चर्चा करते दिखते हैं। इसी बीच क्षेत्र के मतदाताओं से जब बात हुई तो उन्होंने साथा चीनी मिल के उद्धार, हरदुआगंज को तहसील के दर्जे, कासिमपुर ताप विद्युत परियोजना से निकलने वाली राख के प्रदूषण की समस्या यहां अर्से से ज्वलंत है। इस ओर ध्यान देने के बजाय सिर्फ वायदे किए जाते रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह शहर से सटे कई गांव ऐसे हैं जो आज भी विकास से वंचित हैं। पंचायतों ने वहां काम बंद कर दिए हैं। नगर निगम से भी पूरी तरह विकास नहीं हो पा रहे हैं। इसी तरह जिले के सुदूर गभाना, चंडौस और जवां क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, उच्च शिक्षण संस्थान जैसे विषय भी हर जुबान पर रहते हैं। इन मुद्दों पर जनप्रतिनिधि कहते हैं कि प्रयास बहुत किए जा रहे हैं।
लोगों की राय
- क्षेत्र में विकास तो हुआ है। सड़क, बिजली के अलावा कुछ नई नगर पंचायतें भी बनी हैं। इलाके में अटल आवासीय विद्यालय क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि है। मगर कुछ किसानों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे ऐसे हैं, जिन पर काम होना जरूरी है। - दुर्गपाल सिंह, गभाना
विज्ञापन

- क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। सीएचसी देखने में ऐसे लगती है जैसे वह कूड़ाघर हो। यहां संसाधनों का अभाव है। एक्सरे के लिए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया जाता है। गभाना रोडवेज बस स्टैंड पर स्टॉपेज बड़ी समस्या है।-अनिल शर्मा, गभाना
- हमारे यहां की सबसे बड़ी समस्या साथा चीनी मिल की है, उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर आज तक काम नहीं हुआ है। इसकी क्षमता दोगुना होनी चाहिए, जिससे किसानों को राहत मिले और उनकी समस्या का समाधान हो।-विनोद वर्मा नीटू, हरदुआगंज
- हरदुआगंज क्षेत्र में बैरमगढ़ी माइनर पर पुल निर्माण बेहद जरूरी है। यहां जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं रामघाट रोड पर बढ़ते यातायात को देखते हुए इसे डिवाइडर युक्त बनवाया जाना भी जरूरी है। ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।-श्यामबाबू पूर्व प्रधान बरौठा
विधायक के बोल:
भाजपा के क्षेत्रीय विधायक ठा. दलवीर सिंह कहते हैं कि बेशक पिछले छह माह से बीमारी के कारण लोगों के बीच नहीं पहुंच पा रहा हूं। मगर अपने परिवार व कार्यकर्ताओं की मदद से क्षेत्र की एक-एक समस्या पर पूरा ध्यान है। पिछले साढ़े चार साल या उससे पिछले पांच साल में क्षेत्र में रिकार्ड काम कराए हैं। गांव गांव सड़कों का जाल, पानी, बिजली आदि मुद्दों पर विशेष काम योजना बनाकर कराए गए हैं। जितनी बड़ी योजनाएं प्रदेश सरकार ने उन्हें दी हैं, वे उनकी बड़ी उपलब्धि है। गोधा नया थाना और गभाना सर्किल, कई नगर पंचायतों का दर्जा आदि इसमें शामिल हैं। फिर भी कुछ मुद्दे ऐसे हैं, जिन पर प्रयास जारी हैं। आगे भी जनता के बीच जाना है। इन मुद्दों को दूर कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथा चीनी मिल और हरदुआगंज तहसील को लेकर हमारे स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन ने हाल ही में हमारे प्रस्ताव पर साथा चीनी मिल को बजट आवंटित किया है। तहसील का प्रस्ताव शासन में है।
ये हुए महत्वपूर्ण कार्य
जवां, बरौली, गभाना को नगर पंचायत का दर्जा, 10 सैनिटाइजर स्प्रे मशीन, कोरोना में राशन वितरण, प्राथमिक स्कूलों में सौंदर्यीकण, बरौली में राजकीय इंटर कॉलेज, छेरत होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज शुरू कराना, गभाना डिग्री कॉलेज में विज्ञान संज्ञान शुरू कराना, सीएचसी जवां, हरदुआगंज व गभाना में संसाधन, पीएचसी सूरजपुर का विद्युतीकरण, कई लोगों का सरकारी कोष से उपचार कराना, गोधा, महुआ खेड़ा थाना व गभाना सर्किल, दौरऊ, बीरमपुर, साधु आश्रम, सोमना मोड़ चौकी की शुरुआत, जेके सीमेंट फैक्टरी में रोजगार दिलाना, तालानगरी की विद्युत समस्या पर जोर, सफाई पर जोर, कई सड़क मार्ग निर्माण, हरदुआगंज में नई यूनिट जल्द शुरू कराने का पूरा प्रयास, सुमेरा व गभाना बिजलीघर, सिल्ला विसावनपुर पर पुल, लालपुर ओगर पर पुल, कल्याणपुर पर पुल, कनौरा पर पुल, दौरऊ पर पुल, कनहोई पर पुल, कई हैंडपंप, कई पानी की टंकी, सोलर लाइट, भूमिया आश्रम पर सौंदर्यीकरण, भोजताल पर सौंदर्यीकरण, कंदौली गौशाला, ओगर पर गौशाला, गभाना पर अगिभनशमन केंद्र, कई सामुदायिक भवन, बारातघर, यात्रीघर बनवाए। सरकारी योजनाओं का लोगों को लाभ दिलाना प्रमुख काम रहे। अब साथा मिल में नई मशीन, बहरामगढ़ी पुल, हरदुआगंज-कासिमपुर मार्ग निर्माण, ख्यामई में डिफेंस कॉरिडोर, पूजा घाट, नगर पंचायतों के जल्द संचालन आदि के प्रयास जारी हैं।

अनिल शर्मा।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें