फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू में हूटर और लगातार हार्न बजाने पर प्रतिबंध, 35 प्रति किमी की रखनी होगी रफ्तार

Wed, 01 Feb 2023 08:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में में हूटर के प्रयोग, वाहन के हार्न लगातार बजाना, साइलेंसर के द्वारा पटाखों जैसी ध्वनि उत्पन्न करना प्रतिबंधित कर दिया है। वाहन को 35 किलोमीटर प्रति घंटा गति सीमा से अधिक से ऊपर चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में चलने वाले सभी वाहनों की रफ्तार तय कर दी गई है। सभी चौपहिया और दोपहिया वाहन अब 35 प्रति किलोमीटर की रफ्तार से ही चलेंगे। इससे अधिक की रफ्तार होने अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


विवि की प्रॉक्टर टीम वाहन चालक के खिलाफ यह कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही वाहन में हूटर लगाने और लगातार हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए प्रॉक्टर कार्यालय ने जारी किया है।

विश्वविद्यालय के डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सैयद अली नवाज जैदी ने बताया कि परिसर में हूटर के प्रयोग, वाहन के हार्न लगातार बजाना, साइलेंसर के द्वारा पटाखों जैसी ध्वनि उत्पन्न करना प्रतिबंधित है। वाहन को 35 किलोमीटर प्रति घंटा गति सीमा से अधिक से ऊपर चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस नियमों का पालन न करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें