फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बोले चंद्रशेखर: यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त और बेटियां असुरक्षित हैं, केंद्र पर भी साधा निशाना

Thu, 23 Sep 2021 02:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। यहां 8:00 बजे के बाद बहन बेटियां घर से बाहर नहीं निकल सकती हैं, क्योंकि यह उत्तर प्रदेश है। बिजनौर में दोपहर के 2:00 बजे गोली मारकर युवती की हत्या कर दी जाती है, यह कैसी कानून व्यवस्था है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश और केंद्र सराकर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और बेटियां असुरक्षित हैं। कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए आजाद समाज पार्टी धरातल पर काम करेगी। आजाद ने 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित होने के भाषण पर कहा कि अलीगढ़ के यहीं पड़ोस का जिला हाथरस है, जहां की घटना से पूरा देश कलंकित हुआ था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री वो कहते हैं जो सरकार चाहती है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। यहां 8:00 बजे के बाद बहन बेटियां घर से बाहर नहीं निकल सकती हैं, क्योंकि यह उत्तर प्रदेश है। बिजनौर में दोपहर के 2:00 बजे गोली मारकर युवती की हत्या कर दी जाती है, यह कैसी कानून व्यवस्था है।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समझ लें और अच्छे से जान लें कि आपकी निकम्मी सरकार के सहारे हम नहीं हैं। हम अपनी बहन बेटियों की सुरक्षा स्वयं करेंगे। भाजपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में बहन बेटियों को सुरक्षित नहीं कर पाए हो, तो आखिर किस तरह की कानून व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें