फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लकड़ी बीन रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में लकड़ी बीन रही महिला से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया गया, इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया गया। गोधा थाना क्षेत्र की महिला अपने परिजनों के साथ लोधा थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रहती है। शनिवार दोपहर तीन बजे महिला खेतों में लकड़ी बीन रही थी। इसी दौरान दो लोग आए और उसका मोबाइल छीन कर हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन




उसे खींचकर सरसों के खेत में ले गए। विरोध करने पर उसको पीटा। दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला किसी प्रकार उनके चंगुल से छूटी और घायल अवस्था में घर पहुंची। परिजन महिला को लेकर लोधा थाने पहुंचे। पीड़ित महिला ने दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसओ लोधा अंकित ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें