आयोजन स्थल के बाहर फेंकी गई आसाराम बापू की किताबें। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों को आसाराम बापू के तीन अनुयायियों ने किताबें पकड़ाईं। अधिकांश लोगों ने यह किताबें इधर-उधर फेंक दी।
खैर की तरफ से अलीगढ़-पलवल हाइवे पर हेलीपेड के सामने आसाराम बापू के तीन अनुयायी ने सैकड़ों किताबों का वितरण किया। इन किताबों में आसाराम बापू की जीवनी अथवा उनके विचार शामिल थे। लोग किताबें पकड़कर कुछ दूरी तक इसे पढ़ते तो अधिकांश लोग ऐसे थे, जिन्होंने इधर-उधर ये किताबें फेंक दीं। इस संबंध में जब बातचीत की गई तो वितरण करने वाले लोगों ने बताया कि हमारा काम किताबें बांटने का है। लोग इन किताबों का क्या करेंगे, इससे हमें कोई मतलब नहीं है।