फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू में कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी कल्पना

विज्ञापन
एएमयू के फाइन आर्ट्स विभाग की ओर से आयोजित कला उत्सव में चित्र बने आकर्षण का केंद्र। अमर उजाला - फोटो : samvad
विज्ञापन
एएमयू के फाइन आर्ट्स विभाग में आर्टबेलिजा कला उत्सव का आयोजन किया गया। कलाकारों ने कैनवस पर अपनी कल्पना उकेरी। कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से सामाजिक सरोकार, प्रकृति, संस्कृति और आधुनिक सोच को खूबसूरती से उकेरा है। विभाग के परिसर में रंगों में बसी रचनात्मकता की अनूठी दुनिया देखने को मिली।
विज्ञापन



शुभारंभ पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज, डीन टीएन सतीशन ने किया। कार्यक्रम के संयोजक व विभागाध्यक्ष डॉ. आबिद हादी ने बताया कि आर्टबेलिजा केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि रचनात्मक अभिव्यक्ति का उत्सव है। यहां रंगों की भाषा, रेखाओं की लय और कल्पनाओं की उड़ान एक साथ जीवंत रूप में देखने को मिल रही है। करीब 150 से अधिक चित्र प्रदर्शनी प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें विविध विषयों, शैलियों और तकनीकों का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें