नगर में सोमवार की शाम को भगवान महावीर स्वामी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह प्रभात फेरी निकाली गई और छिपैटी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विधि-विधान से कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भगवान महावीर स्वामी के अभिषेक के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान सभासद अंजना जैन, तपेश चौधरी, नरेंद्र सराफ, विशाल जैन, अंशु अग्रवाल, सचिन जैन, देव कुमार जैन आदि मौजूद रहे। संवाद