फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दोनों ओर से दर्ज मुकदमे समाप्त, पुलिस रिपोर्ट पर सैन्य कर्मी जेल से हुए रिहा

Tue, 09 Sep 2025 01:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कस्बा अतरौली पुलिस चौकी में दो सैन्य कर्मी भाइयों अजीत सिंह व अनिल सिंह के साथ 30 अगस्त को दो दरोगाओं द्वारा मारपीट और पुलिस कार्रवाई कर दी गई थी। इसके विरोध में 31 अगस्त को भीड़ भड़क गई। थाने पर जमकर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
जेल से रिहा होने के बाद दोनों सैन्य कर्मी अपने अधिवक्ता के साथ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की कोतवाली अतरौली क्षेत्र में 30 अगस्त को दो सैन्य कर्मियों और पुलिस के बीच हुई मारपीट के मामले में जेल भेजे दोनों सैन्य कर्मी भाइयों को 8 सितंबर देर शाम को पुलिस रिपोर्ट के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। इस मामले में 5 सितंबर को ही पुलिस व सैन्य कर्मियों के पक्ष के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया था। इसी क्रम में दोनों ओर से दर्ज अभियोगों को समाप्त किए जाने संबंधी रिपोर्ट अदालत में दी गई। उसके आधार पर यह रिहाई हुई है।

विज्ञापन


कस्बा अतरौली पुलिस चौकी में दो सैन्य कर्मी भाइयों अजीत सिंह व अनिल सिंह के साथ 30 अगस्त को दो दरोगाओं द्वारा मारपीट और पुलिस कार्रवाई कर दी गई थी। इसके विरोध में 31 अगस्त को भीड़ भड़क गई। थाने पर जमकर हंगामा हुआ था। साथ में दिल्ली व मथुरा से सेना के अधिकारी भी पहुंचे थे। दोनों ओर से मुकदमा दर्ज करना तय हुआ था। आरोपी सैन्य कर्मी भाइयों को जेल भेज दिया गया था। 
विज्ञापन

सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि इस प्रकरण में भारतीय सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों व भूतपूर्व सैनिकों व एसएसपी के मध्य वार्ता के बाद समझौता हो गया था। इसी क्रम में अभियोगों को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी। इसके बाद दोनों ही सैन्य कर्मियों को जेल से रिहा कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इस मामले में सैन्य कर्मियों की पैरवी कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन उपाध्याय एडवोकेट ने रिहाई के बाद पुलिस अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि पुलिस व सेना के अधिकारियों के बीच दोनों पक्षों में समझौते की सहमति बनी थी। सेना के सम्मान की खातिर लिए गए इस निर्णय से क्षेत्र की जनता बेहद खुश है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें