राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के प्रदर्शनी स्पोर्ट्स के तहत अर्जुन श्री बॉडी शो प्रतियोगिता में अर्जुन श्री नाजिम, मसल्स मैन हर्ष, बेस्ट पोजर सुशील बने।
प्रतियोगिता में सैकड़ों बॉडी बिल्डर ने हिस्सा लिया। इसका उद्घाटन यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने किया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार व उप क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बॉडी बिल्डर को पुरस्कृत किया। मौके पर प्रतियोगिता संयोजक डॉ. प्रशांत शर्मा, मुजाहिद असलम, तस्लीम मुख्तार, मोहम्मद कफील, भगत सिंह बाबा, गुलजार, कपिल सेंगर, विनीत यादव, दीपक शर्मा, ललित शर्मा, विवेक गौतम, मोहम्मद नासिर, शमशाद निसार आजमी , मोहम्मद आदिल, ताजुद्दीन, बब्बू , अर्सलान , देवेश कुमार, डॉ. आजाद वारसी, आसिफ खान शैजी आदि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में मोहम्मद कफील, सुशांत सक्सेना, कपिल सिंह रहे ।
ये रहा परिणाम
50 किलो वर्ग भार में इमरान खान प्रथम, राजकुमार द्वितीय, शादाब तृतीय, 55 किलो वर्ग भार में मनीष दुबे प्रथम, सलमान द्वितीय, जितेंद्र कुमार तृतीय, 60 किलो वर्ग भार में सरफराज प्रथम, भानु द्वितीय, रॉकी तृतीय, 65 किलो वर्ग भार में सुरेंद्र प्रथम, संजय शर्मा द्वितीय, हरीश गुप्ता तृतीय, 70 किलो वर्ग भार में दानिश प्रथम, आरिफ द्वितीय, आकाश तृतीय, 75 किलो वर्ग भार में नाजिम प्रथम, अहमद द्वितीय, निमेष कुमार तृतीय, 80 किलो वर्ग भार में हर्ष यादव प्रथम, रिजवान अली द्वितीय, सत्यम तृतीय स्थान पर रहे।