पिता ने चाय बनाने के लिए कहा था। युवती चाय बनाकर लाई तो उसकी मात्रा कम थी। इस बात पर पिता ने उसे डांट दिया। इससे आहत युवती सोमवार सुबह घर से चली गई। जाने से पूर्व युवती ने चारपाई पर सो रहे अपने भाई की कलाई पर राखी भी बांधी। नाराजगी का जाहिर करते हुए एक पत्र भी छोड़ा है।
अलीगढ़ के खैर में पिता की डांट से क्षुब्ध युवती सोते हुए भाई की कलाई पर राखी बांधकर घर से चली गई। साथ ही नाराजगी जाहिर करते हुए एक पत्र छोड़ गई है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
टैटीगांव रोड स्थित एक गांव निवासी युवती को रविवार शाम उसके पिता ने चाय बनाने के लिए कहा था। युवती चाय बनाकर लाई तो उसकी मात्रा कम थी। इस बात पर पिता ने उसे डांट दिया। इससे आहत युवती सोमवार सुबह घर से चली गई। जाने से पूर्व युवती ने चारपाई पर सो रहे अपने भाई की कलाई पर राखी भी बांधी। नाराजगी का जाहिर करते हुए एक पत्र भी छोड़ा है।
परिजनों की सूचना पर सीओ राजीव द्विवेदी, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, एसएसआई उमेश चन्द्र शर्मा गांव पहुंचे। ग्रामीणों से युवती की तलाश करते हुए पूछताछ की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पिता की तहरीर पर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है।