फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बदला मां अन्नपूर्णा यात्रा का मार्ग, आज रामलीला मैदान पर भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा से चलकर 100 साल बाद वाराणसी पहुंच रही मां अन्नपूर्णा की दुर्लभ मूर्ति की यात्रा का जिले में भ्रमण मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। यह यात्रा आज बृहस्पतिवार को मूर्ति लेकर शहर में आएगी। अब इस यात्रा व मूर्ति का शहर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान पर भव्य स्वागत होगा और अचल व गिलहराज मंदिर पर पूजा अर्चना होगी। इसके बाद यात्रा हाथरस होकर कासगंज के लिए रवाना होगी। यात्रा के आगमन और जिले की सीमा में 55 किमी भ्रमण को लेकर पुलिस प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व यातायात डायवर्जन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग को दो सेक्टर में बांटा गया है और एक जोन में सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

शासन की अनुमति के अनुसार जारी कार्यक्रम के अनुसार यात्रा दिल्ली से चलकर दोपहर ढाई बजे गभाना टोल के रास्ते जीटी रोड से सारसौल चौराहे से शहर में प्रवेश करेगी। इसके बाद शहंशाह तिराहा से बन्नादेवी थाने के पीछे नगर निगम वर्कशॉप, रघुवीरपुरी, बारहद्वारी महावीरगंज, बड़ा बाजार, फूल चौराहा, हलवाईखाना, मदारगेट से, रामलीला मैदान, अचलेश्वर मंदिर, गिलहराज मंदिर होते हुए हाथरस अड्डा, सासनीगेट से निकलकर हाथरस के लिए मडराक टोल प्लाजा से निकल जाएगी। इस बीच तीन बजे रामलीला मैदान पर मुख्य कार्यक्रम होगा। चार बजे फिर हाथरस बॉर्डर से हनुमान पुलिस चौकी क्षेत्र में प्रवेश करेगी। वहां से आगे हाथरस जनपद से कासगंज को जाएगी। कासगंज में रात्रि विश्राम होगा।
ये किए गए सुरक्षा इंतजाम
एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल व एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत की ओर से जारी निर्देश के अनुसार इस दौरान यात्रा को गभाना टोल सीमा से बन्नादेवी सीमा तक के लिए एक सेक्टर व बन्नादेवी थाना सीमा से गांधीपार्क के बाद मडराक टोल तक दूसरे सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में इंस्पेक्टर व तहसीलदार प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि पूरे आयोजन को एक जोन में बांटा है, जिसमें एक सीओ व एसडीएम प्रभारी बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक थाना क्षेत्र में थाना पुलिस, क्यूआरटी, बीडीएस, फायर सर्विस आदि की ड्यूटी लगाई गई है। आपात स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की ड्यूटी भी नियत की गई है। मुख्य आयोजन रामलीला मैदान, अचल मंदिर व गिलहराज मंदिर पर हैं। इसके अलावा कहीं कोई ठहराव या विश्राम नहीं है। हां, प्रमुख जनप्रतिनिधि आदि जगह-जगह स्वागत कर सकते हैं।
विज्ञापन

-इस तरह किया गया रूट डायवर्जन-
-बाह्य डायवर्जन
- एटा कानपुर, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, खैरेश्वर की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों (रोडवेज छोड़कर) का प्रवेश 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों का डायवर्जन निम्नानुसार रहेगा। ये वाहन बाईपास के रास्ते बाहर बाहर निकलेंगे।
-आंतरिक डायवर्जन
-यात्रा प्रारंभ होने के समय कोई भी वाहन (ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन) शहंशाह तिराहा ब्लूबर्ड से बारहद्वारी की तरफ नहीं आएगा।
- यात्रा प्रारंभ होने के समय बारहद्वारी चौराहे से शहंशाह तिराहे की तरफ कोई भी वाहन (ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन) नहीं आएगा।
-यात्रा प्रारंभ होने के समय फूल चौराहे से सब्जीमंडी, महावीरगंज की तरफ से कोई भी वाहन (ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन) बाहरद्वारी की तरफ नहीं आएगा।
-यात्रा प्रारंभ होने के समय मदारगेट/हलवाई खाने की तरफ से कोई भी वाहन (ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन) फूल चौराहे की तरफ नहीं आएगा।
- यात्रा प्रारंभ होने के समय अचलेश्वर मंदिर से कोई भी वाहन (ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन) मदारगेट की तरफ नहीं आएगा।
-यात्रा प्रारंभ होने के समय अचलेश्वर मंदिर रामलीला मैदान की तरफ से कोई भी वाहन (ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन) गिलहराज मंदिर हाथरस अड्डे की तरफ नहीं आएगा।
-यात्रा प्रारंभ होने के समय सासनीगेट से कोई भी वाहन (ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन) हाथरस अड्डे की तरफ नहीं आएगा।
-यात्रा मदारगेट चौराहा व हाथरस अड्डे पर आएगी। उस समय मानिक चौक, छर्रा पुल, अन्नूपेठे वाले के बराबर से हाथरस अड्डे की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यात्रा निकलने के बाद यातायात को पूर्व की भांति संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन

- अखिलेश भदौरिया, एसपी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें