फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पदयात्रा को गाजियाबाद में रोका, नोकझोंक, अन्नपूर्णा भारती व डासना महामंडलेश्वर आमरण अनशन पर बैठे

Sat, 26 Apr 2025 11:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पदयात्रा गभाना, खुर्जा, बुलंदशहर के रास्ते गाजियाबाद डासना पहुंची थी । 26 अप्रैल को डासना देवी मंदिर से पदयात्रा दिल्ली के लिए प्रस्थान कर रही थी तभी पदयात्रा को गाजियाबाद पुलिस- प्रशासन ने रोक लिया। इसको लेकर अफसरों से नोकझोंक तक हो गई।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती से वार्ता करते पुलिस प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव व निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती पुरी महाराज द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की निर्मम हत्या व पश्चिम बंगाल में लगातार चल रहे हिंदुओं के कत्लेआम के विरोध में निकाली जा रही यात्रा को गाजियाबाद में प्रशासन ने रोक दिया । पदयात्रा के माध्यम से उन्हें दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास जाना था और ज्ञापन देना था । इसके विराेध में महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती पुरी महाराज व डासना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर नरसिंहानंद महाराज जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठ गए । 

विज्ञापन


शहर के बी. दास कंपाउंड स्थित बगुलामुखी मंदिर से 24 अप्रैल को निकली पदयात्रा गभाना, खुर्जा, बुलंदशहर के रास्ते गाजियाबाद डासना पहुंची थी । 26 अप्रैल को डासना देवी मंदिर से पदयात्रा दिल्ली के लिए प्रस्थान कर रही थी तभी पदयात्रा को गाजियाबाद पुलिस- प्रशासन ने रोक लिया। इसको लेकर अफसरों से नोकझोंक तक हो गई। इसके विरोध में महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारतीपुरी महाराज व डासना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरी महाराज आमरण अनशन पर बैठ गए । 

उन्होंने आरोप लगाया कि तथाकथित हिंदूवादी सरकार अपने अलावा किसी भी हिंदूवादी को अपनी बात कहने भी नहीं देना चाहती है, इसीलिए हमारी आवाज हर तरह से कुचली जा रही है। पदयात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकल रही है। इसमें कोई भीड़ भी नहीं थी। इसके बाद भी उसे रोक दिया। यहां उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें