फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: पशु कटान का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी बोला- आंखों पर पट्टी बांधकर ले गए एकांत में और पैर में मार दी गोली

Fri, 07 Jun 2024 09:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोपी ने मीडिया से बातचीत में मुठभेड़ पर सवाल उठाए। कहा कि वह 5 जून सुबह छह बजे ही अपने मुकदमे की तारीख के सिलसिले में अलीगढ़ आया था। भुजपुरा में रिश्तेदार के घर रुका हुआ था। तभी सात बजे पुलिस उसे उठा ले गई। बाद में उसे किसी स्थान पर रखा और रात को आंखों पर पट्टी बांधकर एकांत में ले जाकर उसके पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन
बदमाश के पैर में लगी गोली के बाद जिला अस्पताल मलखान सिंह में उपचार करते डॉक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र में माल भाड़ा गलियारे के रेलवे ट्रैक के पास पशु अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने हाथरस के एक निवासी एक आरोपी को 5 जून रात मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है। उसके पैर में गोली लगी है। इस दौरान उसके साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी पर संरक्षित पशु कटान आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


5 जून तड़के लोधा में बहलोलपुर-लेखराजपुर के पास संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अवशेषों को जांच के लिए भेजा प्रयोगशाला में भेजा था। मामले में जांच की तो हाथरस के पुरदिलनगर के कुछ आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने तलाश शुरू की तो उनकी लोकेशन अलीगढ़ में पाई गई। इसी बीच घेराबंदी के दौरान बुधवार रात रुस्तमपुर अखन के पास चेकिंग के दौरान कुछ अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। 
विज्ञापन

पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को 5 जून रात करीब डेढ़ बजे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसने अपना नाम चाहत और खुद को पुरदिलनगर सिकंदराराऊ हाथरस का रहने वाला बताया। पुलिस का दावा है कि उसने संरक्षित पशु कटान की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा के अलावा पशु काटने के औजार छुरी, बांका, नुकीली रॉड आदि बरामद हुए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 

पुलिस रिकार्ड के अनुसार उस पर 11 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें संरक्षित पशु कटान के तीन मुकदमे सिकंराराऊ में हैं, जबकि चोरी, गैंगस्टर एक्ट आदि के अन्य मुकदमे सिकंदराराऊ व कोतवाली ऊपरकोट में हैं। इस गिरफ्तारी टीम में इंस्पेक्टर लोधा विपिन कुमार,  स्वाट व सर्विलांस टीम शामिल रही।

विज्ञापन

मीडिया के सामने बोला आरोपी, आंखों पर पट्टी बांधकर मारी गोली

आरोपी को मुठभेड़ के बाद जब जिला अस्पताल लाया गया तो मीडिया से बातचीत में उसने मुठभेड़ पर सवाल उठाए। कहा कि वह 5 जून सुबह छह बजे ही अपने मुकदमे की तारीख के सिलसिले में अलीगढ़ आया था। भुजपुरा में रिश्तेदार के घर रुका हुआ था। तभी सात बजे पुलिस उसे उठा ले गई। बाद में उसे किसी स्थान पर रखा और रात को आंखों पर पट्टी बांधकर एकांत में ले जाकर उसके पैर में गोली मार दी। इसका वीडियो भी प्रसारित हो गया है। 

साजिशन तो नहीं हो रहीं ये घटनाएं
रेलवे ट्रैक के सहारे संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की यह पिछले तीन दिन में दूसरी घटना है। इसी तरह से एक दिन पहले पशु अवशेष क्वार्सी इलाके में मंजूरगढ़ी के पास मिले थे। उन्हें पुलिस ने ट्रेन से संरक्षित पशु का कटना माना था। इसके बाद यह घटना लोधा में हुई। जिसमें संरक्षित पशु कटान के संकेत मिलने पर कार्रवाई की है। इसके पीछे जानबूझकर ट्रैक के सहारे संरक्षित पशु कटान की घटना साजिशन लग रही है। इस पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है।

चाहत को मुठभेड़ में ही पकड़ा गया है। वह संरक्षित पशु कटान का पेशेवर अपराधी है। उसका लंबा-चौड़ा आपराधिक रिकार्ड है। हर अपराधी अपराध से बचने के लिए इसी तरह के अनर्गल बात करता है। जब उसके साथी पकड़े जाएंगे तो सच सामने आ जाएगा। बाकी साक्ष्य हमारे पास हैं। वह कब और कहां से पकड़ा, इसमें कोई संदेह नहीं है।-शुभेंदु अधिकारी, सीओ गभाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें