जेएन मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कराने के दौरान प्रजेंटेशन में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के आरोपी एएमयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार की जुबान काटने वाले को सपा नेता रुबीना खानम ने 50 हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी धर्म या उसके आराध्य का अपमान वह बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। हिंदू भाइयों की आस्था को अपमानित किया गया है। दूसरों की धार्मिक भावनाओं को कुचलकर अपमान करने वाले की जुबान काट देनी चाहिए, ताकि समाज में एक नजीर कायम हो। एएमयू कुलपति को तुरंत इस मानसिक बीमार शिक्षक को निष्कासित करना चाहिए।