फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एएमयू : खराब खाने को लेकर जियाउद्दीन हॉल में छात्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के सर जियाउद्दीन हॉल में बुधवार देर शाम खाने की गुणवत्ता व अन्य मांगों को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। देर रात प्रॉक्टोरियल टीम के समझाने पर छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। हालांकि, छात्रों ने बृहस्पतिवार तक व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जियाउद्दीन हॉल के छात्रों का आरोप है कि उन्हें जो खाना दिया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। प्रोवोस्ट गलत तरीके से हॉल का आवंटन कर रहे हैं। कॉमन रूम को नहीं खोला जा रहा है। हंगामे के दौरान छात्र प्रोवोस्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उन्हें हटाने की मांग पर अड़ गए। हालांकि, देर रात प्रॉक्टोरियल टीम ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए छात्रों को काफी समझाने का प्रयास किया। छात्रों ने कहा कि उनकी मांगों पर बृहस्पतिवार तक ठोस कार्रवाई न हुई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें