फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुमंजिला भवन के निर्माण से घर की दीवारें चटखीं, सीएम से शिकायत

विज्ञापन
निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन के निर्माण से बराबर स्थित घर की दीवारों में दरार। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के केलानगर चौराहे के पास निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन के निर्माण से बराबर में बने एक घर की दीवारें चटक जाने की सीएम से शिकायत की है। केलानगर निवासी राधिका बंसल ने मुख्यमंत्री से आईजीआरएस पोर्टल के जरिए शिकायत की है। आरोप है कि घर के बराबर बिना सैटबेक छोड़े ही एक बहुमंजिला भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

घर की दीवार से सटाकर पिलर खड़े होने से पीछे के हिस्से की दीवारें कई जगह से चटक गई हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। आरोप है कि अग्निशमन विभाग ने बिना सेटबैक छोड़े फ्लैट व मार्केट का निर्माण किए जाने की रिपोर्ट एडीए को भेजी है। एडीए ने उत्तर प्रदेश नगर आवास योजना में वाद भी दर्ज कर लिया है। इसके बावजूद भी निर्माण कार्य जारी है। उधर, क्षेत्र ऊपरकोट के छिपैटी इलाके में अवैध निर्माण होने की शिकायत कनवरीगंज निवासी व्यापारी नेता आलोक कुमार वार्ष्णेय ने डीएम से की है। आरोप है कि व्यस्त बाजार छिपैटी में नियमों की अनदेखी कर अवैध निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें