फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: आरएसएस और भाजपा के खिलाफ एएमयू में प्रदर्शन, आरोप- 'द कश्मीर फाइल्स' से फैलाई जा रही घृणा

Fri, 01 Apr 2022 11:08 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।

सार

एएमयू में छात्र-छात्राओं ने आरएसएस और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने घृणा की राजनीति करने का आरोप लगाया। छात्रों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौंपा।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र आरएसएस एवं भाजपा पर घृणा की राजनीति करने का आरोप लगा रहे थे।छात्रों का विरोध प्रदर्शन परिसर स्थित डक प्वाइंट से शुरू हुआ और बाब-ए-सैयद तक हुआ। छात्रों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार को सौंपा। छात्रों ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए हिजाब को मुद्दा बनाया जा रहा है। यह मुस्लिम संस्कृति एवं परंपरा से जुड़ा हुआ मामला है।

विज्ञापन


कुछ शैक्षणिक संस्थानों ने इसको लेकर मुस्लिम छात्राओं के साथ भेदभाव शुरू कर दिया है, जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। छात्र नेताओं ने 2014 से लेकर अब तक के मॉब लिचिंग से जुड़े मामले को भी उठाया। कहा कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स के माध्यम से धर्म विशेष के खिलाफ घृणा फैलाई जा रही है। छात्रों ने राष्ट्रपति से अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारी की सुरक्षा की मांग की। छात्र नेता आरिफ त्यागी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य मोहब्बत का पैगाम देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें