फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पारा चढ़ने के साथ ही बढ़ने लगे उल्टी, दस्त व एलर्जी के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा चढ़ने के साथ ही उल्टी, दस्त एवं एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सक बच्चों का विशेष ख्याल रखने एवं ओआरएस का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। रामघाट रोड स्थित द होप हॉस्पिटल में अमर उजाला फाउंडेशन एवं द होप हॉस्पिटल के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें पेट दर्द, उल्टी, दस्त एवं एलर्जी आदि से पीड़ित कई बच्चे उपचार कराने के लिए पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विभव वार्ष्णेय ने बताया कि तापमान बढ़ने के साथ ही डायरिया के रोगी बढ़ गए हैं। बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि डायरिया से पीड़ित बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाएं।
दिक्कत होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। डॉ. विभव वार्ष्णेय के अतिरिक्त स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजुमन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, चाइल्ड न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अनूप कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव गर्ग और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. डीके वर्मा ने मरीजों की सेवाएं दीं।
विज्ञापन

गर्मी में सावधानी...
- बच्चों को अधिक से अधिक पानी एवं तरल पदार्थ दें।
- बाजार का भोजन एवं अन्य चीजों को खाने से परहेज करें।
- पौष्टिक एवं आसानी से पचने वाले भोजन दें।
- हरी सब्जी, सलाद एवं फल का जूस आदि दें।
- चिकनाई एवं चटपटे भोजन से परहेज करें।
- बच्चों को सुबह-शाम ही बाहर खलने दें।
- धूप में जाते वक्त शरीर को ढकें।
12 से 14 वर्ष के बच्चों को जरूर लगवाएं टीका
अमर उजाला फाउंडेशन एवं द होप हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगवाने की अपील की। डॉ. विभव वार्ष्णेय एवं डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में कोरोना के केस नहीं है। परंतु हम सभी को लापरवाह नहीं होना है। चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। किसी भी विपरीत स्थिति से तैयार रहना चाहिए। कोरोना से सुरक्षा के लिए बच्चों को कोविड रोधी टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें