फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान महिला विभूतियों के नाम पर एएमयू के छात्रावासों का नामकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानियों और प्रतिष्ठित महिलाओं की देश के लिए विशिष्ट सेवाओं को याद करने तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके नाम पर छात्राओं के लिए छह छात्रावासों का नाम रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन

इन महिलाओं में बेगम हजरत महल, एनी बेसेंट, नवाब सिकंदर जहां (भोपाल), मैडम भीकाजी कामा (प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, परोपकारी तथा महिला अधिकार कार्यकर्ता), हमीदा हबीबुल्लाह (भारतीय सांसद और सामाजिक कार्यकर्ता) और कादंबिनी गांगुली (भारत में चिकित्सा सेवा प्रारंभ करने वाली पहली भारतीय महिला) शामिल हैं।
कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने बेगम अजीजुन निसा हॉल में छह छात्रावासों और एटीएम कियोस्क का उद्घाटन किया। प्रोफेसर मंसूर ने कहा कि इस आवासीय हॉल में रहने के लिए आने वाली छात्राओं की पीढ़ियां इन प्रतिष्ठित महिलाओं के योगदान से प्रेरित होती रहेंगी, जिनके नाम पर छात्रावासों का नामकरण किया गया है।
विज्ञापन

कुलपति ने दक्षिण अफ्रीका के एक विशालकाय पेड़, अडांसोनिया डिजिटाटा, का दुर्लभ पौधा भी लगाया जिसे लैंड एंड गार्डन विभाग के पूर्व प्रभारी सदस्य प्रोफेसर शुजाउद्दीन द्वारा हॉल को उपहार स्वरूप भेंट किया गया था। उन्होंने औषधीय महत्व के दुर्लभ पौधों सहित 2000 से अधिक पौधे लगाकर हॉल परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए हॉल प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
हॉल की प्रोवोस्ट प्रोफेसर सुबूही खान ने हाल में विकास कार्यों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 2019 में शुरू किए गए वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया है, जिसमें 400 औषधीय पौधे, 565 फूल वाले पेड़, 205 सजावटी पेड़, 310 फलदार पेड़, 765 छायादार पेड़ और 591 गमले वाले पौधे शामिल हैं। इस अवसर पर एएमयू रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद, महिला कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर नईमा खातून गुलरेज, पूर्व एमआईसी, भूमि और उद्यान विभाग, प्रोफेसर शुजाउद्दीन, इंजीनियरिंग कॉलिज के प्रिंसिपल प्रोफेसर एमएम सूफियान बेग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें