बुधवार दोपहर मौलाना आजाद लाइब्रेरी के बाहर फायरिंग हुई। इसी दौरान लाइब्रेरी से पढ़ाई कर हॉस्टल लौट रही मेडिकल की छात्रा पैर में गोली लगने से जख्मी हो गई।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बुधवार को दो गुटों में फायरिंग के दौरान एक मेडिकल छात्रा को गोली लगने के बाद एएमयू इंतजामिया और पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में प्रॉक्टोरियल टीम के साथ पुलिस ने हॉस्टलों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 10 ऐसे संदिग्ध दबोचे गए, जिनका एएमयू से कोई नाता नहीं। इन सभी को पुलिस अपने साथ ले गई। वहीं, घटना के बाद गिरफ्तार किए गए फायरिंग के आरोपी को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर मौलाना आजाद लाइब्रेरी के बाहर फायरिंग हुई। इसी दौरान लाइब्रेरी से पढ़ाई कर हॉस्टल लौट रही मेडिकल की छात्रा पैर में गोली लगने से जख्मी हो गई। घटना के बाद मौके पर दहशत व अफरा-तफरी मच गई। इसे लेकर बाद में छात्रों में आक्रोश पनप गया। इसी को ध्यान में रख तत्काल पुलिस ने नदीम तरीन हॉल में दबिश देकर मेहताब नाम के आरोपी दबोचा। जिसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। वहीं उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।