एएमयू के प्रवक्ता प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि बीटेक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। श्रेष्ठ वत्सल शर्मा ने पहली रैंक प्राप्त की है। प्रियांजलि की 22वीं रैंक आई है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को बीटेक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
परिणाम एएमयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। बीटेक की प्रवेश परीक्षा के लिए देश भर में केंद्र बनाए गए थे। इसमें अलीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, भोपाल, कोझीकोड, श्रीनगर में बनाए गए थे। शुक्रवार शाम परीक्षा नियंत्रक मुजीबुल्लाह जुबैरी की ओर से प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया।
परीक्षा परिणाम जारी होते ही किसी के चेहरे पर मुस्कान तो किसी को निराशा हाथ लगी। छात्र श्रेष्ठ वत्सल शर्मा ने पहली रैंक प्राप्त की है। प्रियांजलि की 22वीं रैंक आई है। एएमयू एलुमनाई श्रेणी में चौथी रैंक प्राप्त की है। एएमयू के प्रवक्ता प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि बीटेक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। जल्द ही दाखिले किये जाएंगे।