फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अमृत कलश यात्रा 26 अक्तूबर को अलीगढ़ में, कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में होगा आयोजन

Tue, 24 Oct 2023 06:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत "मेरी माटी मेरा देश" अमृत कलश यात्रा जनपद के विभिन्न नगर निकाय एवं विकास खंडों से 26 अक्तूबर को शाम चार बजे कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर पहुंचेगी।
विज्ञापन
अमृत कलश यात्रा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत कलश यात्रा 26 अक्तूबर को अलीगढ़ पहुंच रही है। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर यात्रा पहुंचेगी और कार्यक्रम का आयोजन होगा। अगले दिन यात्रा लखनऊ के लिए जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत "मेरी माटी मेरा देश" अमृत कलश यात्रा जनपद के विभिन्न नगर निकाय एवं विकास खंडों से 26 अक्तूबर को शाम चार बजे कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर पहुंचेगी। जहां जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अगले दिन 27 अक्तूबर को कलश यात्रा चिन्हित स्वयंसेवक नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें