फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित को बचाने के लिए गजब का उत्साह

Thu, 23 Feb 2017 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
Amit wonderful enthusiasm for saving - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की मेहनत रंग ला रही है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अमित की मदद को एक लाख 12 हजार 300 रुपये एकत्र हो गए हैं।  उसकी मां रवींद्री देवी की किडनी उससे मैच कर चुकी है। 
विज्ञापन

अमित की मदद के लिए वायुसेना से रिटायर सार्जेंट अरविंद पाराशर ने अपनी एक महीने की पूरी पेंशन का चेक दिया है।
उनकी पेंशन 15 हजार रुपये है। मदद करने वाले कुछ लोग अपना नाम पता गुप्त ही रखना चाहते हैं। ऐसे दो अनुकरणीय प्रबुद्धजनों ने 5100 और 4900 रुपये की मदद दी है। इसी तरह से बुधवार को आठ लोगों ने 56 हजार 800 रुपये की मदद दी है। इससे पहले मंगलवार को 20 हजार 400 रुपये की मदद एकत्र हुई थी।
इस तरह से दो दिन में 77 हजार 200 रुपये एकत्र हुए हैं। अमर उजाला फाउंडेशन ने इसकी पहल 30 हजार रुपये से की थी। विश्व भारती पब्लिक स्कूल भी 5100 रुपये देने वाला है। इस तरह से अब तक कुल मदद एक लाख 12 हजार 300 रुपये तक पहुंच गई है।  
विज्ञापन

विश्व भारती पब्लिक स्कूल सासनीगेट के बच्चाें ने अलग-अलग स्लोगन से अमित की मदद का आह्वान किया। बच्चों ने कहा कि अगर अमित की मां रवींद्री देवी अपने बेटे को किडनी दे सकती हैं हम सब लोग भी कुछ न कुछ मदद जरूर करें। प्रिंसिपल सुनीता सिंह ने बच्चों के साथ 5100 रुपये एकत्र किए हैं, अमर उजाला की लोगों से अपील है कि जो भी अमित की मदद करना चाहते हैं वह उसके पिता ओंकार सिंह (Onkar Singh) के नाम से एकाउंट पेयी चेक अमर उजाला के तालानगरी कार्यालय या मदार गेट स्थित सिटी कार्यालय पर जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

मदद 
15000 अरविंद पाराशर, वायुसेना से रिटायर सार्जेंट
11000 मनीष शर्मा, बिट कंप्यूटर खिरनीगेट
5500 अर्जुन सिंह भोलू छात्र नेता प्रधान पति अलहदादपुर
5100 कृपा शंकर गर्ग
5100 हरिमोहन जौहरी, आदर्श नगर पला रोड
5100 राजीव अरोड़ा, पारकर लॉक दुबे का पड़ाव  
5100 रुपये गुप्त मदद 
4900 रुपये गुप्त मदद  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें