फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाश कर जरूरतमंद लोगों को दिए कंबल

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले गांधी पार्क बस अड्डे जरूरतमंदों का कम्बल, टोपी वितरण करते श्री अग? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले श्री अग्रवाल युवा संगठन ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। शनिवार को रात करीब 10 बजे गांधीपार्क स्थित रोडवेज बस स्टॉप के आसपास मौजूद लोगों में से जरूरतमंदों को तलाश करके उन्हें कंबल दिए गए। कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों ने अमर उजाला व श्री अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और आशीर्वाद दिया। हाड़ कंपाने वाली ठंड में कंबल लेने के बाद जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल कोठी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना संगठन का उद्देश्य है। इसी ध्येय सूत्र को लेकर संगठन के पदाधिकारी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का धन्यवाद देता हूं, जिसने उनके संगठन को इस पुनीत कार्य में भागीदार बनने का मौका दिया। इस अवसर पर महासचिव सीए विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल जलेसर, पूर्व अध्यक्ष प्रांजुल गर्ग, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें