टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता के बैनर तले छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षक निशा ने छात्राओं को डेमो करके बताया कि अगर कोई पीछे से पकड़ ले, तो कैसे उसके चंगुल से खुद को आजाद कर सकती हैं।
घर या कॉलेज जाते समय कोई शरारती तत्व परेशान करने लगे तो छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि पेन और बालों में लगी चिमटी को शस्त्र बनाकर अपनी आत्मरक्षा कर सकती हैं। टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता के बैनर तले छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन
कॉलेज के सभागार में प्रशिक्षक निशा ने छात्राओं को डेमो करके बताया कि अगर कोई पीछे से पकड़ ले, तो कैसे उसके चंगुल से खुद को आजाद कर सकती हैं। प्रशिक्षण में बताया गया कि अगर दो-तीन लोग आकर घेर लें, तो कैसे अपनी चपलता से उन्हें मात दे सकती हैं।
निशा ने छात्राओं को बताया कि रास्ते में पीछा करने का संदेह लग रहा है तो बैग से पेन निकालकर हाथ में ले लें। इससे पीछा करने वाले पर पेन से हमला कर सकती हैं। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. इंदु सिंह ने कहा कि अमर उजाला की यह पहल छात्राओं के जीवन में काम आएगा। इस मौके पर शिक्षिका मणिका आदि मौजूद रहीं।