फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : डीएस कॉलेज में हुई 28 मॉडल ग्राम पंचायतों की कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 के अंतर्गत सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर आयोजित कार्यशाला में 28 मॉडल ग्राम पंचायतों के प्रधान, सचिव, अभियंता एवं खंड प्रेरकों को विकास कार्यों की प्लानिंग के गुर सिखाए गए। डीएस कालेज आडीटोरियम में शनिवार को आयोजित कार्यशाला में लखनऊ से आई स्टेट कंसलटेंट अनन्या ने सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में स्वयं सहायता समूहों के परिवारों से चर्चा की गई। उन्हें बताया गया कि ग्रे वाटर एवं ब्लैक वाटर का निस्तारण कैसे करें। कंपोस्ट पिट, बर्मी कंपोस्ट आदि की भी जानकारी दी गई। यही नहीं सोख्ता गड्ढे निर्माण से लेकर समूचे सिस्टम की भी बारीकियां सिखाई। मौके पर मौजूद प्रधानों ने एक सितंबर से काम कराने पर सहमति दी।
कार्यशाला में ग्राम पंचायत कासिमपुर, वरहद, खेड़ा, ककेथल, काजिमाबाद, गनेशपुर, बड़ेसरा, ओंगर नगला राजू, रामपुर शाहपुर, हरदुआगंज देहात, भांकरी अहिवासी, छर्रा रफातपुर, धनसारी, गोरई, हरोथा, सड़ा रफायतपुर, साथिनी, विशाहुली, साथा, तालिबनगर, गोधा, सभापुर, माडपुर खुर्द, गौमत, महरावल, वादबामिनी, भरतपुर, जैदपुरा आदि ग्रामों के प्रधान, सचिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें