फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : साफ-सफाई के साथ कोरोना से बचाव दिलाएगा पंचायतों को इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत हर साल अच्छा काम करने वाली पंचायतों ने आवेदन करना शुरू कर दिया है। जिले से लगभग 54 पंचायतों ने इसके लिए आवेदन दिया है। योजना में पहला पुरस्कार आठ लाख रुपये का है। इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक 20 अंक स्वच्छता के लिए मिलने हैं। वहीं, कोरोना से बचाव का कुशल प्रबंधन भी इनाम दिलाने में बड़ी मदद करेगा। इसलिए प्रधान साफ-सफाई के साथ कोरोना से बचाव के बेहतर प्रबंधन पर भी जोर दे रहे हैं। गांवों में कोरोना टीकाकरण पर तेजी से काम हो रहा है।
जिले में कुल 867 ग्राम पंचायतें हैं। इस योजना के लिए प्रदेश भर में एक जुलाई से आनलाइन आवेदन हो रहे हैं। लगातार दो बार पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधान इसका आवेदन नहीं कर सकते। आवेदनों का मूल्यांकन होगा और उसी के आधार पर पंचायतों को दो लाख से आठ लाख तक की राशि बतौर इनाम मिलेगी। चयनित होने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों को 100 सवालों के जवाब आनलाइन देने होंगे। सर्वाधिक 20 अंक स्वच्छता के होंगे। मूल्यांकन टीम गांव में स्वच्छता की पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 19 अंक नियोजित विकास के हैं। गांव में कोरोना से बचाव के बेहतर इंतजाम के लिए भी नंबर दिए जाएंगे। सामाजिक सौहार्द, सहभागिता व पर्यावरण सुरक्षा के भी अंक तय हैं। डीपीआरओ धनजय जयासवाल ने बताया कि 54 पंचायतों ने इसके लिए दावा किया है। जिनका डाटा आनलाइन पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। अब मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें