फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : रक्षाबंधन आज, भइया की कलाई पर सजेगा बहना का प्यार

विज्ञापन
रेलवे रोड़ पर रक्षा बंधन को लेकर राखियां पसंद करती बहनें। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भाई और बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन आज मनाया जाएगा। बहनें रंगबिरंगी राखियों से अपने भाइयों की कलाइयां सजाएंगी। वहीं, एक दिन पहले शनिवार को लोगों ने बस, ट्रेन तथा निजी वाहनों से अपने घर के लिए प्रस्थान किया। सर्वाधिक भीड़ कासगंज, बरेली व मथुरा की बसों में देखने को मिली। इसके अलावा, योगी सरकार द्वारा महिला-बहनों को कराई जाने वाली निशुल्क यात्रा स्कीम शनिवार रात 12 बजे से शुरू हो गई है। जो आज (रविवार) रात 12 बजे तक मान्य रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि रक्षाबंधन भाई और बहनों के अटूट प्रेम और उनकी आस्था के संगम का त्योहार है। आज बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाएंगी और कलाइयों पर रंग बिरंगी राखियां बांधेंगी। मुंह मीठा कर जल पिलाएंगी और उनसे सुरक्षा का संकल्प लेंगी। वहीं, कई दिनों से त्योहार का इंतजार कर रहे भाइयों ने भी अपनी बहनों को खुश रखने के लिए उपहार देने की योजना बनाई है।
इसके लिए शनिवार को विभिन्न गिफ्ट गैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान, मोबाइल और कपड़ों के शोरूम पर खरीददारी करते दिखे। वहीं, शहर में काम कर रहे भाई अपनी बहनों से राखी बंधवाने और यहां रह रहीं विवाहिताएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए अन्य जनपदों में गईं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से शुरू हुई लोगों की भीड़ देर रात तक रही। सुबह से भी कई लोग अन्य जनपदों में पहुंचने के लिए रेलवे, बस स्टैंड पर पहुंचे हैं। शनिवार को कासगंज, बरेली व मथुरा की बसों में सर्वाधिक भीड़ रही। सीट पाने के लिए लोग बस की खिड़कियों से अंदर घुसे। कई बसें तो इतनी भरी हुई थीं कि उसमें पैर रखने की जगह भी नहीं बची थी।
शनिवार रात 12 बजे से निशुल्क महिला यात्रा स्कीम लागू हो गई है। रात 12 बजे से बहनों और महिलाओं को परिवहन निगम की हर बस में निशुल्क यात्रा कराई जा रही है। परिचालक महिलाओं को हाथ से मुहर लगाकर टिकट पकड़ा रहे हैं। यह स्कीम आज (रविवार) राज 12 बजे तक मान्य रहेगी।
बाजारों में खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़
- रक्षाबंधन से एक दिन पहले शनिवार को शहर के बाजारों में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बहनों ने जगह-जगह राखी, लुंबे, कपड़े, मिठाई और अन्य सामानों की खरीददारी की। वहीं भाई अपनी बहनों को दिए जाने वाले उपहार खरीदते दिखाई दिए। देर रात तक शहर के बाजार गुलजार रहे।
तैयारियों के लिए आरएम-एआरएम ने कसी कमर
- भीड़ को उनके गंतव्य तक पहुंचाने और परिवहन निगम को अलीगढ़ से अधिक से अधिक राजस्व दिलवाने के लिए आरएम मो. परवेज खान, अलीगढ़ बुद्ध विहार डिपो एआरएम योगेंद्र पाल सिंह व अलीगढ़ डिपो के एआरएम वीके शुक्ला ने कमर कस ली है। शनिवार से तीनों अधिकारी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। अगर किस जनपद की भीड़ अधिक दिखाई देती है तो वहां के लिए अलग से बस संचालित करने की तैयारियां भी की गई हैं।
त्योहार का रंग न हो फीका, इसीलिए कड़े कर दिए गए हैं सुरक्षा के इंतजाम
- रक्षाबंधन के त्योहार का रंग कहीं फीका न पड़ जाए। इससे पहले प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं। शहर के बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, चौराहे-तिराहे तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस के साथ-साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है।
आवश्यकता पड़ने पर आरएएफ तथा अन्य बटालियन को रिजर्व में रखा गया है। मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। संबंधित अधिकारी अपने अधीनस्थों के सीधे संपर्क में है। किसी भी आपात स्थित को संभालने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें